Home Astrology हाथी के हमले से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,सड़क निर्माण साइट पर...

हाथी के हमले से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,सड़क निर्माण साइट पर सो रहे मजदूरों को कुचला, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र की घटना

0
7

IMG 20260608 WA0099 IMG 20260608 WA0096

 

गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के बैकुंठपुर पार्क परिक्षेत्र कमर्जी में बीती रात हाथी के हमले से दो मजदूरों की मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण कार्य में लगे दोनों मजदूर रात में निर्माण साइट पर ही विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

दोनों मृतक नगर गांव के रहने वाले थे और सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा।

 

फिलहाल विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों शवों का पीएम कराया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके के मजदूरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।