Home Astrology अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान ,कुछ स्थानों पर आम जन पहुंचे बिजली...

अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान ,कुछ स्थानों पर आम जन पहुंचे बिजली कार्यालय 

0
9

अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

 

कुछ स्थानों पर आम जन पहुंचे बिजली कार्यालय Screenshot 2026 06 08 14 45 00 41 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

भीषण गर्मी के मध्य बिजली का कभी भी गोल हो जाना आम बात हो गई है इससे परेशान परिवार घर में बैठे-बैठे बिजली विभाग के लोगों को बद्दुआ देते हैं तो कुछ लोग नाराजगी व्यक्त करने बिजली कार्यालय भी पहुंच जाते हैं

 

बिजली अभी आई लोग सुकून की सांस ले ही रहे होते हैं तभी बिजली रानी फिर से ओके टाटा बाय बाय कहकर निकल जाती है. दिन में तो किसी तरह लोग समय काट लेते हैं लेकिन रात में क्या करें जैसे ही निद्रा के आगोश में लोग पहुंचते हैं बिजली चली जाती है गर्मी से परेशान होकर लोग उठते हैं पंखा पेपर अथवा कोई ऐसी वस्तु की तलाश करते हैं जिसके जरिए थोड़ी हवा मिल सके. भीषण गर्मी मैं अघोषित बिजली कटौती से संपूर्ण छत्तीसगढ़ परेशान है प्रदेश की ऊर्जा धनी कहे जाने वाले कोरबा का तो सबसे बुरा हाल है. कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जिस दिन कम से कम चार या पांच बार बिजली गुल न होती हो

 

कोरबा के लोग तो बड़े सब्र वाले हैं यहां कुछ ना मिले तो भी लोग कुछ ना बोलने के पक्ष में रहते हैं उन्हें कुछ ना बोलने की ट्रेनिंग पहले ही दी जा चुकी है लेकिन प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में लोग ज्यादती बर्दाश्त नहीं करते तभी तो बिजली की कटौती से परेशान होकर बीती रात बड़ी संख्या में लोग बिजली विभाग के ऑफिस पहुंच गए।वहां पाया की मच्छरदानी लगाकर लाइनमैन और ऑपरेटर अन्य कर्मचारियों के साथ आराम फरमा रहे हैं

 

आराम फरमा रहे कर्मचारियों को नींद से जगाया गया उन्हें बताया गया कि आप तो सो रहे हैं हम सब कहां जाएं चकरभाटा बिलासपुर के वार्ड नंबर 8 के लोगों के कठोर रुख को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी व्यवस्था देखने निकले लेकिन जो निकले तो फिर निकल ही गए