Home Uncategorized पामगढ़ में स्वच्छता अभियान की कमान, भीम रेजिमेंट और जागृति समिति ने...

पामगढ़ में स्वच्छता अभियान की कमान, भीम रेजिमेंट और जागृति समिति ने किया श्रमदान,महिला कमांडो, अधिवक्ता और पत्रकारों ने मिलकर दिया स्वच्छ एवं सुंदर पामगढ़ का संदेश. Video

0
8

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान.जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में स्वच्छता का संदेश देने के लिए भीम रेजिमेंट और छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति ने सफाई अभियान चलाया। महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश और स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित इस पहल में विभिन्न संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

अभियान की शुरुआत सद्भावना भवन से हुई। इसके बाद बाबा भीमराव अंबेडकर चौक, तहसील कार्यालय, पामगढ़ थाना परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई।

 

इस दौरान पामगढ़ की महिला कमांडो, अधिवक्ताओं और पत्रकारों ने भी श्रमदान किया। सभी ने मिलकर स्वच्छ और सुंदर पामगढ़ बनाने का संकल्प लिया।

 

अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना भी रहा।

 

इस पहल के जरिए आयोजकों ने संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण संभव है।

error: Content is protected !!