Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी छोटेलाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 24 अक्टूबर 2026 की है। आरोप है कि बालिका को घर पर अकेला पाकर आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन अनाचार किया।
घटना की शिकायत मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वहीं, पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।





