Home छत्तीसगढ़ बलरामपुर में अनियंत्रित होकर पलटा टमाटर से भरा पिकअप वाहन, सड़क पर...

बलरामपुर में अनियंत्रित होकर पलटा टमाटर से भरा पिकअप वाहन, सड़क पर बिखरे टमाटर लूटने के लिए मची ग्रामीणों की होड़

0
9

बलरामपुर / छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक अजीबोगरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। अंबिकापुर से झारखंड की ओर टमाटर लेकर जा रही एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी नेशनल हाईवे 343 पर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर वाहन चालक फरार हो गया, वहीं सड़क पर बिखरे टमाटरों को लूटने के लिए स्थानीय ग्रामीणों में होड़ मच गई।

अधौरा गांव के पास हुआ हादसा: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के अधौरा गांव के पास की है। अंबिकापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही टमाटर लोड पिकअप अनियंत्रित होकर एनएच 343 के किनारे पलट गई। वाहन के पलटते ही बड़ी मात्रा में टमाटर सड़क पर बिखर गए।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 11.35.21

चालक मौके से फरार, ग्रामीणों में लूटने की मची होड़: दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जैसे ही आसपास के लोगों को सड़क पर टमाटर बिखरे होने की खबर मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बिखरे टमाटरों को अपने साथ समेटकर ले जाने लगे। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। फिलहाल इस मामले की स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 11.35.21 1

error: Content is protected !!