Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि रकम को वाहन में खास तौर पर बनाए गए कंपार्टमेंट में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई छावनी सीएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम ने की है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, देर रात पिकअप वाहन की जांच के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी मिली। रकम को गाड़ी के अंदर बने विशेष कंपार्टमेंट में छिपाया गया था, ताकि वह आसानी से नजर न आए।
छावनी सीएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकदी जब्त की है। शुरुआती जानकारी में रकम हवाला से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पैसे का वास्तविक स्रोत क्या है और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई में आगे और क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।





