Acn18. Com. जशपुर में झारखंड से अवैध धान परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तपकरा तहसील क्षेत्र में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने धान से लदे तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों में करीब 186 बोरी धान लोड था। आशंका है कि धान को कुनकुरी और तपकरा की मंडियों में खपाने की तैयारी थी।
जशपुर जिले में धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में तपकरा तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने झारखंड से धान लेकर आ रहे तीन पिकअप वाहनों को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि तीनों वाहनों में करीब 186 बोरी धान लोड था। धान को कुनकुरी और तपकरा की मंडियों में खपाने की तैयारी थी। कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में की गई। जब्त किए गए तीनों पिकअप वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए तपकरा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





