Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास दो पुलिसकर्मी कथित तौर पर शराब के नशे में धुत हालत में पड़े मिले। हैरानी की बात यह है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी INSAS राइफल भी लावारिस हालत में छोड़ दी।
जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले में पदस्थ हैं और कैदी को लेकर अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने पहुंचे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास उनकी हालत देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में पड़ी INSAS राइफल को अपने कब्जे में ले लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। अब सवाल यह है कि कैदी को जेल पहुंचाने जैसी जिम्मेदारी निभाने आए पुलिसकर्मी इस हालत में कैसे पहुंचे और सरकारी हथियार को लावारिस छोड़ने के लिए जिम्मेदार कौन है?
फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।





