Acn18. Com.आगामी दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, 2019 के एक मामले में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 18 अक्टूबर को कोतवाली थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 170 के तहत सात लोगों को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के वर्ष 2019 के एक मामले में फरार चल रहे 48 वर्षीय सुखलाल यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।कोरबा पुलिस ने नागरिकों से दशहरा सहित आगामी त्योहारों में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग, मारपीट और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 या नजदीकी थाने में देने की अपील की गई है।





