Home Uncategorized BJP पार्षद बंधु मौर्य पर मंडी में हमला! 7-8 लोगों ने घेरकर...

BJP पार्षद बंधु मौर्य पर मंडी में हमला! 7-8 लोगों ने घेरकर की जमकर पिटाई,पुरानी रंजिश में मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात; पुराने केस में समझौते का बना रहे थे दबाव!video

0
8

Acn18. Com.बिलासपुर में बीजेपी पार्षद और सब्जी कारोबारी बंधु मौर्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तिफरा थोक सब्जी मंडी में घुसे 7 से 8 लोगों ने बंधु मौर्य और उनके साथियों को घेरकर जमकर पीटा। मारपीट की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपी पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे।गौरतलब है कि बीते दिनों बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी देने का मामला भी सामने आया था। उस प्रकरण में बीजेपी नेता राजू सोनकर सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।ताजा घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका और घटना के पीछे की वजह को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!