Home KORBA कोरबा में युवतियों की खतरनाक स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल! गरबा...

कोरबा में युवतियों की खतरनाक स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल! गरबा ड्रेस में बोनट पर लेटीं युवतियां, चलती कार के दरवाजों पर लटककर दिखाई बेपरवाही!video

0
7

Acn18. Com.कोरबा में गरबा के रंग के बीच युवतियों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवतियां चलती कार पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करती नजर आ रही हैं।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि गरबा ड्रेस पहने युवतियां कार के बोनट पर लेटकर स्टंट कर रही हैं, तो वहीं कुछ युवतियां चलती कार के दरवाजों पर लटकती दिखाई दे रही हैं।

 

इस दौरान ‘जस्ट चील चील’ गाने पर फिल्माए गए इन स्टंट्स में सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी नजर आ रही है।

 

चलती गाड़ी पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ स्टंट करने वालों, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

 

फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है। बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की चाह में आखिर लोग अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने से क्यों नहीं हिचक रहे हैं?

 

सड़क पर स्टंटबाजी मनोरंजन नहीं, जानलेवा लापरवाही है।

 

error: Content is protected !!