Home Uncategorized साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में चोरी, राजस्थान की 12 सदस्यीय गैंग...

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में चोरी, राजस्थान की 12 सदस्यीय गैंग गिरफ्तार!36 हजार की साड़ियां पार, 10 महिलाएं और 2 पुरुष पुलिस की गिरफ्त में

0
5

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में साड़ी खरीदने के बहाने चोरी करने का मामला सामने आया है। लटोरी चौकी क्षेत्र के करवां में कपड़ा दुकान से करीब 36 हजार रुपये की साड़ियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर की शाम दो कारों में सवार होकर आईं महिलाओं ने साड़ी खरीदने के दौरान दुकानदार की नजर बचाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान और उससे लगे गोदाम से साड़ियों के बंडल गायब होने पर दुकानदार को चोरी का पता चला।

 

शिकायत मिलने के बाद लटोरी चौकी पुलिस ने बनारस रोड के किनारे तंबू लगाकर रह रहे संदिग्ध लोगों की जांच की। कार्रवाई के दौरान राजस्थान के बारां जिले की 10 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई साड़ियां भी बरामद की हैं।

 

फिलहाल, लटोरी चौकी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!