Acn18. Com.बिलासपुर में ई-बाइक चार्जिंग के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर स्थित अटल आवास में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि वहां खड़ी गाड़ियां और घरेलू सामान इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान आवास में कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि ई-बाइक चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल, इस हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ई-बाइक चार्जिंग के दौरान लगी आग ने एक बार फिर सुरक्षा और सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।





