Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर पामगढ़ में चक्काजाम, व्यापारियों ने...

जांजगीर-चांपा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर पामगढ़ में चक्काजाम, व्यापारियों ने भी दिया समर्थन

0
6

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ क्षेत्र में डोंगाकोहरौद मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। बरसते बारिश के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण पामगढ़ के अंबेडकर चौक पर एकत्र होकर सड़क पर बैठ गए, जिससे शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। पामगढ़ के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में भागीदारी की।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया और शासन स्तर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीण स्थायी सड़क निर्माण का स्पष्ट आश्वासन मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं करने की बात पर अड़े रहे।

फिलहाल मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात है तथा आंदोलनकारियों से बातचीत का दौर जारी है।