बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले छह फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से पकड़कर पुलिस ने न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 जून को कोटा निवासी रामनारायण पोर्ते खेत समतल कराने के नाम पर ठगी का शिकार हुए थे। मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में पांच आरोपी उमरिया (मध्यप्रदेश) और एक आरोपी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी पूर्व में रतनपुर बकरी चोरी प्रकरण में भी शामिल रहे हैं।
कोटा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में अन्य संभावित कड़ियों और वारदातों की भी जांच कर रही है।





