कोरबा/छत्तीसगढ़। भारत विकास परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में आयोजित प्रश्न मंच कार्यक्रम में प्रदेश भर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता, त्वरित सोच और ज्ञान का शानदार परिचय देते हुए सभागार में मौजूद दर्शकों और अतिथियों को करतल ध्वनि के लिए विवश कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के बीच ज्ञान और तर्क की रोचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें विद्यार्थियों ने कठिन प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतिभागी विद्यार्थी, विद्यालय और शाखा विवरण
शाखा – भिलाई नारायणी: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Govt. Girls Higher Secondary School), वैशाली नगर से कविता साहू (कक्षा 11वीं) और संजना चौधरी (कक्षा 11वीं) ने सहभागिता की।
शाखा – कोरबा: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बालको कोरबा से अक्षत सुल्तानिया (कक्षा 9वीं) और दिवित प्रसाद (कक्षा 9वीं) शामिल रहे।
शाखा – बिलासपुर: प्रयास पब्लिक स्कूल, बिलासपुर से अक्षत सिंह (कक्षा 11वीं) और शौर्य राठौर (कक्षा 10वीं) ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
शाखा – शक्ति सरूपा कोरबा: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), एनटीपीसी कोरबा से मो. ज़ैद खान (कक्षा 9वीं) और आदित्य कु. पांडे (कक्षा 9वीं) ने भाग लिया।
शाखा – संकल्प रायपुर: शिवोम विद्यापीठ, रायपुर से प्रतीक मिश्रा (कक्षा 11वीं) और श्रद्धा नेताम (कक्षा 10वीं) प्रतिभागी रहे।
शाखा – सुधर्मा रायपुर: ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल, रायपुर से मानस गिरी (कक्षा 9वीं) और निधि साहू (कक्षा 9वीं) ने सहभागिता की।
अन्य सहभागिता: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (Swami Atmanand G.E.S.), गोरेला से कौस्तुभ शुक्ला (कक्षा 10वीं) और स्वास्तिका चटर्जी (कक्षा 10वीं) तथा डीएवी स्कूल (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), कुदकुद/पेंड्रा/नवापारा से जयमती सिंद्राम (कक्षा 12वीं) और रोशनी बाघेल (कक्षा 12वीं) शामिल हुए
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।





