Acn18. Com.कोरबा में तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को रोकने के लिए पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 15 दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर निगरानी रखी जा रही है।कार्रवाई के दौरान दर्री थाना क्षेत्र में 4, कुसमुंडा में 4, बांकीमोंगरा में 4 और सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में 3 प्रकरण दर्ज किए गए।इस तरह कुल 15 दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान काटे गए हैं।पुलिस का कहना है कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।





