Acn18. Com शाजी थॉमस दीपका.SECL दीपका क्षेत्र के अधीन संचालित जय अम्बे कंपनी में ड्राइवर मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल SECL दीपका प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक GM के पास पहुंचे।
संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि कंपनी में ड्राइवर मजदूरों को पर्याप्त संख्या में काम पर नहीं रखा जा रहा था और एक ड्राइवर को काम से बैठा दिया गया था। इसके अलावा मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिलने तथा कंपनी के अंदर अधिकारियों द्वारा ड्राइवर मजदूरों से कथित रूप से पैसे लिए जाने की शिकायत भी सामने रखी गई।
मजदूरों की समस्याओं को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने SECL दीपका प्रोजेक्ट कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की, जिससे कार्यालय परिसर गूंज उठा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रोजेक्ट GM ने जय अम्बे कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बातचीत के बाद संबंधित कर्मचारी को वापस काम पर रखने की बात सामने आई।
इस दौरान उमागोपाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ड्राइवर और मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मजदूरों को समय पर मेहनताना मिले और उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण न हो, इसके लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।
उमागोपाल ने कहा कि मजदूर अपने हक और अधिकार के लिए अकेले नहीं हैं,अन्याय के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।
मजदूरों का हक मजदूरों को मिलना चाहिए, शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।









