Home Uncategorized VSK ऐप की गड़बड़ी से धान खरीदी पर संकट, किसानों के समर्थन...

VSK ऐप की गड़बड़ी से धान खरीदी पर संकट, किसानों के समर्थन में कांग्रेस की चेतावनी रैली. Video

0
5

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहा

जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी शुरू होते ही VSK ऐप की तकनीकी गड़बड़ियों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं खेतों में धान की फसल है, लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड में धनिया, टमाटर और दूसरी फसलें दर्ज दिखाई दे रही हैं, तो कहीं रकबा संशोधन नहीं होने से किसान धान बेचने को लेकर परेशान हैं।किसानों की इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक चेतावनी रैली निकालकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से VSK ऐप की गड़बड़ियां दूर करने और किसानों के रकबे में जल्द संशोधन करने की मांग की।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और प्रभावित किसानों को धान बेचने का मौका नहीं मिला, तो जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इस परेशानी का समाधान कितनी जल्दी कर पाता है।

 

error: Content is protected !!