Home छत्तीसगढ़ उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण पर चला वन विभाग का बुलडोजर, जंगल...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण पर चला वन विभाग का बुलडोजर, जंगल की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

0
7

नगरी > उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नगरी ब्लॉक के ग्राम जैतपुरी में की गई, जहां जंगल के बड़े हिस्से में अतिक्रमण किए जाने की जानकारी सामने आई थी।वन विभाग के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किए गए अतिक्रमण को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की।बताया जा रहा है,  कि टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र के बड़े हिस्से में अतिक्रमण किया गया था। वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विभाग द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वन विभाग की इस कार्रवाई को देख कर अतिक्रमणकारियों फरार हो गए थे। अधिकारियों का कहना है कि वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!