Acn18. Com.कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलोरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और महज ढाई माह के मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपी ने लकड़ी के बोगरा से दोनों पर जानलेवा हमला किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है। ग्राम सलोरा निवासी द्वारिका प्रसाद केवट ने चरित्र पर संदेह करते हुए अपनी पत्नी मुस्कान केवट और ढाई माह के बेटे सोमू केवट पर लकड़ी के बोगरा से हमला कर दिया।इस हमले में मां और मासूम बच्चे को निशाना बनाया गया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।





