Home KORBA प्रधानमंत्री आवास पर चला जेसीबी, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

प्रधानमंत्री आवास पर चला जेसीबी, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

0
5

Acn18. Com जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम चोरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान को जेसीबी से तोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुमार साहू, लाला साहू और बाबा साहू ने दबंगई दिखाते हुए शकुंतला साहू के पिता रिंगलिया साहू के 8 से 10 साल पुराने प्रधानमंत्री आवास को जमींदोज कर दिया। पीड़िता ने इस मामले में एक वकील पर भी दबंगई करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि न्याय की मांग को लेकर उसने सरागांव थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब एसपी कार्यालय पहुंचकर दोबारा आवेदन और ज्ञापन सौंपा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि गरीब परिवार के प्रधानमंत्री आवास को आखिर किसके आदेश पर तोड़ा गया? शिकायत के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई?अब पीड़िता को न्याय कब मिलेगा, यह पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

error: Content is protected !!