Acn18. Com.एक ओर पूरा क्षेत्र नवरात्रि के पर्व में भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है, तो वहीं कोरबा के कुसमुंडा में एक गाय की जान पर आफत आ गई। विकास नगर स्थित एमडी कॉलोनी में एसईसीएल द्वारा बनाए गए सीवरेज गटर में एक गाय गिर गई। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर गाय की जान बचाई।मामला कुसमुंडा विकास नगर की एमडी कॉलोनी का है, जहां सीवरेज गटर में अचानक एक गाय जा गिरी। गाय को गटर में फंसा देख आसपास के लोगों ने तत्काल विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह को सूचना दी।सूचना मिलते ही अमरजीत सिंह, हिंदू सेवा और गौ रक्षा समिति के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
गाय के सुरक्षित बाहर आने के बाद आसपास के रहवासियों और गौभक्तों ने राहत की सांस ली। वहीं, इस घटना ने खुले सीवरेज गटर से पशुओं और लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।





