
कोरबा जिले में अवस्थित एक आश्रम शाला में पदस्थ शिक्षक अक्सर शराब के नशे में झूमते दिखाई देते हैं. उनका ऐसा ही एक वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है उनका कथन है की शराबी शिक्षक के कारण उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है
पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सरभौंका स्थित आश्रम शाला का एक शिक्षक राजेश कुमार बंजारे शराब के नशे में झूमती देखे गए
शिक्षक राजेश कुमार का यह वीडियो वायरल होने पर जिन ग्रामीणों के बच्चे आश्रम में शिक्षा प्राप्त करते हैं वह चिंतित और आक्रोशित हैं उनका कथन है की बच्चों की न केवल पढ़ाई बर्बाद हो रही है बल्कि वह ऐसे शराबी शिक्षक की हरकत से नशे की ओर उन्मुख होंगे। ग्रामीणों ने शराबी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है






