Acn18. Com.कोरबा में अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ग्राम जटराज के ग्रामीण हाथों में नारियल लेकर जमीन पर दंडवत प्रणाम करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी पीड़ा प्रशासन के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि SECL द्वारा उन्हें बसाहट तो उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन वहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विस्थापन के बाद बेहतर जीवन की उम्मीद लेकर नई बसाहट में पहुंचे ग्रामीण अब जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। इसी पीड़ा को जाहिर करने के लिए ग्रामीणों ने दंडवत प्रणाम करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। ग्रामीणों के इस अनोखे प्रदर्शन ने SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गुहार पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक कार्रवाई करते हैं।





