Home Astrology कुसमुंडा की घनी आबादी वाली कॉलोनियों में भारी वाहनों से बढ़ा खतरा,...

कुसमुंडा की घनी आबादी वाली कॉलोनियों में भारी वाहनों से बढ़ा खतरा, प्रबंधन को 14 दिन का अल्टीमेटम, 7 दिसंबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी!

0
4

Acn18. Com.कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में कॉलोनियों के बीच से गुजर रहे भारी वाहनों को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब स्थानीय लोगों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर 7 दिसंबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।दरअसल, कुसमुंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 61 में एसबीआई बैंक, नेहरू नगर, गायत्री मंदिर चौक और कबीर चौक जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से भारी वाहन खदान की ओर गुजर रहे हैं.इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं धूल और प्रदूषण से भी स्थानीय लोग परेशान हैं।इस समस्या को लेकर वार्ड के पूर्व पार्षद शाहिद कुमार कुजूर ने एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने आरोप लगाया कि 9 नवंबर को शिकायत किए जाने के बावजूद प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।अब पूर्व पार्षद ने प्रबंधन को 14 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि भारी वाहनों की आवाजाही बंद नहीं हुई, तो 7 दिसंबर से क्षेत्रवासियों के साथ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।खास बात यह है कि यह आंदोलन DGMS धनबाद की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने तक जारी रखने की चेतावनी दी गई है। अब देखना होगा कि एसईसीएल प्रबंधन जनता के आक्रोश को देखते हुए क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!