Acn18. Com सूरजपुर सूरजपुर में आज हजारों नहीं, बल्कि 4 लाख 11 हजार 111 आशीर्वाद के दीयों से सेवा संकल्प अभियान रोशन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनभागीदारी का बड़ा नजारा देखने को मिला। जिला मुख्यालय के रंगमंच में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।
एक साथ जगमगाते लाखों दीप… और सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश।
सूरजपुर में ‘आशीर्वाद का दिया’ पहल के तहत 4 लाख 11 हजार 111 दीप जलाकर जनभागीदारी के साथ अभियान का आगाज किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी दीप जलाकर सेवा और जनहित के संकल्प का संदेश दिया।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ के जरिए सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई है, जिसका उद्देश्य सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है।
वहीं कलेक्टर रेना जमील ने बताया कि आगामी एक माह तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।









