Acn18. Com सूरजपुर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में प्रशासनिक सहयोग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पलटवार किया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक दल के नहीं, बल्कि सभी के प्रधानमंत्री हैं और कार्यक्रम में प्रशासन से लेकर आम जनता तक सभी का सहयोग मिल रहा है।
सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस और जनसेवा के संकल्प का संदेश दिया गया।
इसी कार्यक्रम को लेकर भूपेश बघेल के प्रशासनिक सहयोग पर सवाल उठाने वाले ट्वीट पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निशाना साधा।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव सभी वर्गों के हित में काम किया है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने क्या किया, यह जनता जानती है।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि टीका-टिप्पणी करना भूपेश बघेल का हमेशा से पेशा रहा है और वे इससे बाज नहीं आएंगे।









