
जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी सामने आई है। बोलेरो वाहन को रास्ता न मिलने पर दबंगों ने ASI के पुत्र को कार से कुचल दिया और बीच-बचाव करने पहुंचे पत्रकार को 20-25 युवकों ने बेरहमी से पीटा।
जानकारी के मुताबिक, विवाद बोलेरो वाहन को जगह न मिलने से शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने ASI के बेटे को कार से टक्कर मार दी, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पत्रकार अरविंद राठौर को युवकों ने घेर लिया।
आरोप है कि करीब 20-25 युवक पत्रकार अरविंद को उठाकर 20 किलोमीटर दूर ले गए और वहां लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। हमलावर पत्रकार को अधमरा समझकर मौके से भाग निकले।
फिलहाल ASI के पुत्र और पत्रकार अरविंद राठौर दोनों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। ASI के बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पत्रकारों में आक्रोश है।




