Home Astrology कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार,उरगा-कुसमुंडा में 16 टन...

कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार,उरगा-कुसमुंडा में 16 टन कबाड़ समेत 4 वाहन जब्त, कीमत ₹13.40 लाख, देखिये वीडियो

0
7

IMG 20260607 WA0042

IMG 20260607 WA0041

 

 

कोरबा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उरगा और कुसमुंडा थाना क्षेत्रों से लगभग 16 टन कबाड़ और 4 वाहन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹13.40 लाख आंकी गई है।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में दोनों थानों की टीम ने छापेमारी की।

 

*उरगा थाना: बंद परिसर से 14 टन कबाड़ बरामद*

6 जून को थाना प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम कसडोल स्थित एक बंद परिसर में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक माजदा पिकअप, एक 407 ट्रक और एक अन्य ट्रक से करीब 14 टन लोहे का कबाड़, कटे हुए मोटरसाइकिल पार्ट्स सहित 3 वाहन जब्त किए गए। इनकी कुल कीमत लगभग ₹12.60 लाख है।

 

*कुसमुंडा थाना: लावारिस पिकअप से 2 टन कबाड़ मिला*

7 जून को कुसमुंडा पुलिस को वैशालीनगर जरहाझेल 06 नंबर बैरियर मार्ग पर लावारिस पिकअप खड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम को पिकअप क्रमांक CG-10-E-8576 में लोहे की जाली, पाइप, रोलर समेत करीब 2 टन कबाड़ मिला। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन और कबाड़ के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

 

*धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई*

प्रारंभिक जांच में जब्त कबाड़ संदिग्ध और लावारिस प्रकृति का पाया गया। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर समस्त मशरूका को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मचा है। कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या चोरी के माल के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।