Home KORBA हसदेव नदी में छलांग लगाने वाले आरक्षक सुनील बेक का 72 घंटे...

हसदेव नदी में छलांग लगाने वाले आरक्षक सुनील बेक का 72 घंटे बाद मिला शव, नगर सेना के गोताखोरों को मिली सफलता, आत्मघाती कदम के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

0
2

Acn18. Com.कोरबा जिले से बड़ी खबर है, जहां हसदेव नदी में छलांग लगाने वाले आरक्षक का शव 72 घंटे बाद बरामद किया गया है। केंदई के पास हसदेव नदी में आरक्षक के छलांग लगाने के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आखिरकार नगर सेना के गोताखोरों को शव तलाशने में सफलता मिली।मृतक आरक्षक की पहचान सुनील बेक के रूप में हुई है, जो सरगुजा जिले में पदस्थ थे। घटना के बाद से ही उनकी तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा था। करीब 72 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नगर सेना के गोताखोरों ने हसदेव नदी से शव बरामद किया।शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आरक्षक सुनील बेक ने आखिर किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई और इसके पीछे क्या वजह थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!