Home Astrology अंबिकापुर में पति की शर्मनाक करतूत : गे मित्र के साथ मिलकर...

अंबिकापुर में पति की शर्मनाक करतूत : गे मित्र के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

0
4

अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति और उसके गे मित्र पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति और उसके गे मित्र पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि, उसके पति और उसका दोस्त लगातार उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। इस मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता का विवाह करीब चार वर्ष पहले स्थानीय निवासी राजेश से विवाह हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चला कि, उसका पति समलैंगिक है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि, 6 महीने पहले उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया हुआ था। वह ‘गे डेटिंग ऐप’ का इस्तेमाल करने लगा।

गे डेटिंग ऐप के जरिए हुई दोनों की मुलाकात

गे डेटिंग ऐप के जरिए उसकी मुलाकात अंबिकापुर के महिला थाना के पास रहने वाले एक अन्य युवक से हुई, जो उस समय राजस्थान में ही रह रहा था। इस बीच दोनों युवकों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। हद तो तब हो गई जब करीब तीन महीने पहले पति उस युवक को राजस्थान से अपने साथ अंबिकापुर स्थित अपने घर ले आया। इसके बाद से ही दोनों आरोपी घर के भीतर गए पार्टनर की तरह सरेआम साथ रहने लगे, जिसका पीड़िता ने विरोध भी किया। घर आने के बाद पति के उस गे दोस्त पति के साथ जबरन बलात्कार किया।

दोनों जबरन बनाते थे संबंध

पीड़िता ने आगे बताया कि, पिछले तीन महीनों से दोनों मिलकर महिला पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। जब महिला ने इस हरकत का विरोध किया तो उसके पति ने उसे बेरहमी से पीटा और जुबान खोलने पर जान से मारकर नदी में फेंकने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकली। वह डर के मारे छिपकर अपनी बहन के घर रहने चली गई। लेकिन उसका पति वहां भी आया और उसे धमकाने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

टीआई ने दी मामले की जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं