Home Astrology पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में भारी हंगामा,सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार...

पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में भारी हंगामा,सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया धरना, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, देखिये वीडियो

0
4

 

 

Screenshot 2026 06 15 13 57 21 63 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में आज जमकर हंगामा हुआ। बुलाई गई सामान्य सभा का जनपद सदस्यों ने पूरी तरह बहिष्कार कर दिया। नाराज सदस्य जनपद कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।

 

जनपद सदस्यों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और काम में पारदर्शिता न बरतने का गंभीर आरोप लगाया। सदस्यों का कहना है कि विकास कार्यों की जानकारी नहीं दी जा रही और बिना पूछे प्रस्ताव पास कर दिए जाते हैं।

 

आक्रोशित सदस्यों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे जनपद पंचायत कार्यालय में ताला जड़ देंगे। सभी सदस्य मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे हैं।

 

एक जनपद सदस्य ने कहा, “जब अधिकारियों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों की ही नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता का क्या होगा? भ्रष्टाचार चरम पर है।”

 

हंगामे की सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सदस्यों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे।

 

सदस्यों ने लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस घटना से जनपद में कामकाज ठप हो गया है।