Home KORBA कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई-नमकीन दुकानों में खरीद-बिक्री...

कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई-नमकीन दुकानों में खरीद-बिक्री बंद; मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

0
3

Acn18. Com.त्योहारी सीजन में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों पर कोरबा प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर की कई मिठाई और नमकीन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए लिए, वहीं नियमों का पालन नहीं करने वाली तीन फर्मों में खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।कलेक्टर कुणाल दुदावत और आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 4 नवंबर को जांच अभियान चलाया।इस दौरान निहारिका स्थित प्रभात डेयरी से काजू बर्फी और पेड़ा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

वहीं बुधवारी बाजार की शारदा डेयरी, दर्री स्थित श्याम स्वीट्स और तुलसी नगर की बालाजी नमकीन में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।प्रशासन ने तीनों फर्मों में सुधार होने तक खरीद-बिक्री बंद करा दी है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब जांच रिपोर्ट और संबंधित फर्मों द्वारा सुधार किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

error: Content is protected !!