Home Astrology छुरी गणेश तालाब में सफाई के दौरान युवक डूबा, मौत,गोताखोरों ने घंटों...

छुरी गणेश तालाब में सफाई के दौरान युवक डूबा, मौत,गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद निकाला शव, इलाके में पसरा मातम

0
7

 

 

Screenshot 2026 06 15 13 46 03 41 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। गणेश तालाब की सफाई करने उतरा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया गया।

 

जानकारी के मुताबिक छुरी निवासी श्यामलाल सारथी अपने 5 साथियों के साथ तालाब की सफाई करने गया था। सफाई के दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।

 

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस और कोरबा से गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।

 

मृतक की पहचान 28 वर्षीय श्यामलाल सारथी पिता रामलाल सारथी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया है।

 

कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।