Home Uncategorized रतनपुर में ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, 60 आवेदन पहुंचे, 10 लाख की...

रतनपुर में ‘सेवा से संकल्प’ शिविर, 60 आवेदन पहुंचे, 10 लाख की स्ट्रीट लाइट खरीदी, सड़कों के गड्ढों पर PWD की गैरमौजूदगी से सवाल. Video

0
7

Acn18. Com रतनपुर कान्हा तिवारी

बिलासपुर के रतनपुर नगर पालिका परिसर में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में नगरवासियों ने अलग-अलग समस्याओं और मांगों को लेकर करीब 60 आवेदन दिए। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया।

नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के मुताबिक, सामान्य शिकायतों का निराकरण दो से तीन दिनों में कर दिया जाता है, जबकि राशन कार्ड से जुड़े मामलों में करीब 15 दिन का समय लगता है।

शिविर में रतनपुर की लंबे समय से चली आ रही स्ट्रीट लाइट की समस्या भी प्रमुखता से उठी। अध्यक्ष ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट खरीदी जा चुकी है, जिसे नवरात्र के दौरान शहर में लगाया जाएगा।

वहीं, सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर भी लोगों ने शिकायत दर्ज कराई और सड़क सुधार की मांग की। खास बात यह रही कि शिविर में PWD विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।

 

नवरात्र में रतनपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच सड़क और रोशनी की व्यवस्था अहम है। अब देखना होगा कि नई स्ट्रीट लाइट कब तक लगती है और गड्ढों को लेकर PWD कब कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!