Home KORBA दीपका SECL खदान में 200 लीटर डीजल चोरी का खुलासा, दो आरोपी...

दीपका SECL खदान में 200 लीटर डीजल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कैम्पर जब्त; दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

0
3

Acn18. Com. शाजी थॉमस. कोरबा के दीपका एसईसीएल खदान क्षेत्र में डीजल चोरी का मामला सामने आया है। CISF की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर चोरी का डीजल और डीजल चोरी में इस्तेमाल कैम्पर वाहन जब्त किया गया है।मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। CISF महिला निरीक्षक गायत्री कुमारी की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में गश्त के दौरान एक कैम्पर वाहन में चोरी का डीजल छिपाकर रखे होने की सूचना मिली।मौके पर पहुंची CISF टीम ने कैम्पर की जांच की, जहां चार लोग मौजूद थे। इनमें से दो मौके से फरार हो गए, जबकि बुधमान बिंझवार और नवधा पटेल को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एसईसीएल की डोजर मशीन की मरम्मत के बहाने डीजल टैंक से पाइप डालकर करीब 200 लीटर डीजल चोरी किया गया था, जिसे बेचने के लिए छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार नवीन साहू और चुणामणी कश्यप की तलाश जारी है। मामले में करीब 20 हजार रुपये कीमत का 200 लीटर डीजल और कैम्पर वाहन जब्त किया गया है।

error: Content is protected !!