Home KORBA रेलवे विस्तार कार्य के सुपरवाइजर से मारपीट, भर्ती विवाद और पुरानी रंजिश...

रेलवे विस्तार कार्य के सुपरवाइजर से मारपीट, भर्ती विवाद और पुरानी रंजिश में हमला, 5 आरोपी जेल भेजे गये

0
20

Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान में रेलवे विस्तार कार्य के सुपरवाइजर से मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में सुपरवाइजर सचिन चौरसिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल, तुमान में रेलवे विस्तार कार्य के दौरान काम पर लोगों की भर्ती और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद गांव के कुछ युवकों और कंपनी के कर्मचारियों ने सुपरवाइजर सचिन चौरसिया के साथ मारपीट कर दी।हमले में सचिन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान आए हैं और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने देव कुमार, हिमांशु कुमार, पुष्पेंद्र, नवरत्न समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

error: Content is protected !!