Home छत्तीसगढ़ एशियन गेम्स में भारत को 1 मिनट में 2 गोल्ड:बॉक्सिंग में लवलीना,...

एशियन गेम्स में भारत को 1 मिनट में 2 गोल्ड:बॉक्सिंग में लवलीना, परवीन के बाद अंकुश का गोल्डन पंच; रेसलर सुजीत भी सोना जीते

0
11

भारत : भारत ने एशियन गेम्स में शुक्रवार को एक मिनट के अंदर 2 गोल्ड मेडल जीते। बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। इससे ठीक एक मिनट पहले सुजीत कलकल ने रेसलिंग के पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में सोना अपने नाम किया।

इससे पहले बॉक्सर परवीन हुड्‌डा ने विमेंस 65 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। पहली बार 3 भारतीय मुक्केबाज एशियन गेम्स में चैंपियन बने हैं।

सुबह भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में भी गोल्ड दिलाया। इसके साथ भारत के 15 गोल्ड मेडल हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर पहुंच गया है।

error: Content is protected !!