Home KORBA सावन झूला महोत्सव में उमड़े यादव समाज के लोग, महापौर ने कहा...

सावन झूला महोत्सव में उमड़े यादव समाज के लोग, महापौर ने कहा कि श्री कृष्ण के वंशजों से मिलता है हमेशा स्नेह,देखिए वीडियो

0
6

IMG 20260810 WA0032 IMG 20260810 WA0030 IMG 20260810 WA0031 IMG 20260810 WA0028 IMG 20260810 WA0029 IMG 20260810 WA0026 IMG 20260810 WA0024 IMG 20260810 WA0027 IMG 20260810 WA0025 IMG 20260810 WA0022 IMG 20260810 WA0023 IMG 20260810 WA0021 IMG 20260810 WA0020 IMG 20260810 WA0018 IMG 20260810 WA0019 IMG 20260810 WA0017

सर्व यादव समाज कोरबा की महिला शाखा ने सावन झूला महोत्सव का आयोजन किया इस कार्यक्रम में समाज की सैकड़ो महिलाओं ने भाग लेकर महोत्सव का आनंद उठाया। कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने महोत्सव में शामिल होकर यादव समाज की महिलाओं का उत्साह और आनंद बढ़ा दिया

सर्व यादव समाज कोरबा की महिला शाखा द्वारा सावन झूला महोत्सव का आयोजन संजय नगर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस महोत्सव में यादव समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर इसका आनंद उठाया. फिल्मी गीतों के साथ ही लोकगीतों की धुन पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य किया
सामूहिक और एकल नृत्य प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी गई कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी इस सावन झूला महोत्सव में शामिल होकर उसका आनंद उठाया. यादव समाज की महिलाओं और पदाधिकारियो ने उनका आत्मीय स्वागत किया महापौर ने इस अवसर पर सबको श्रावण मास की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें महापौर बनने में यादव समाज की भी प्रमुख भूमिका रही है उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के वंशजों का हमेशा ही मुझे स्नेह मिला है  सर्व यादव समाज कोरबा की महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती गीता यादव और उनकी टीम के अलावा समाज के प्रांतीय संरक्षक कमलेश यादव प्रदेश महासचिव संतोष यादव वर्तमान जिला अध्यक्ष चंद्रमणि यादव पूर्व जिला अध्यक्ष नाथूलाल यादव केदार यादव सुखीराम यादव युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंजू यादव विनोद यादव बजरंग यादव होरीलाल वेदराम शंकर यादव चोवा राम और सेदकुमार यादव समेत अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं के तन मन धन से दिए गए योगदान को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा