Home KORBA 12वें जेबीसीसीआई के तत्काल गठन की मांग,कोयला मजदूर पंचायत ने दीपका क्षेत्र...

12वें जेबीसीसीआई के तत्काल गठन की मांग,कोयला मजदूर पंचायत ने दीपका क्षेत्र प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन,1 जुलाई 2026 से नया वेतन समझौता लागू करने की मांग

0
12

 

 

 

IMG 20260810 WA0201 IMG 20260810 WA0202 IMG 20260810 WA0202 1कोयला मजदूर पंचायत, हिन्द मजदूर सभा दीपका क्षेत्र* ने रविवार को *12वें वेतन समझौते हेतु JBCCI के तत्काल गठन* की मांग को लेकर दीपका क्षेत्र प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। प्रातः 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

*क्या है मांग*

संगठन का कहना है कि कोल इंडिया लिमिटेड एवं उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत लगभग *2.50 लाख श्रमिकों* के वेतन और सेवा संबंधी मामलों में एकरूपता बनाए रखने में *JBCCI की अहम भूमिका* है।

*1 जुलाई 2026 से 12वां वेतन समझौता प्रस्तावित* है, ऐसे में JBCCI का गठन तत्काल किया जाना जरूरी है।

 

ज्ञापन में कहा गया कि देश के चार प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठन और कोयला उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि संगठन समय-समय पर श्रमिकों की समस्याएं प्रबंधन के समक्ष रखते रहे हैं। इसी कड़ी में *10 अगस्त 2026 को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों में प्रदर्शन और ध्यानाकर्षण कार्यक्रम* भी आयोजित किए गए।

 

*श्रमिक हित में समयबद्ध निर्णय की मांग*

कोयला मजदूर पंचायत ने मांग की कि श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए *12वें JBCCI के गठन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ* की जाए, ताकि वेतन समझौते सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समय पर निर्णय लिया जा सके।

 

*कौन रहे मौजूद*

इस अवसर पर *श्री तरुण राहा, अध्यक्ष अमृत लाल चंद्र, महामंत्री सृष्टिधर तिवारी* सहित जी. उदयन, मनमीत सिंह, राजकुमार राठौर, जीत सिंह, फैयाज अंसारी, ललित राठौर, संतोष भोई, लालबाबू यादव, दीपक तिवारी, राम सरोज विश्वकर्मा, संतोष साहू, दीपक कुमार, बाल मुकुंद देवांगन, प्रकाश डहरिया, महादेव सतनामी, हरीश राजवाड़े, ओ.सी. गुप्ता, परवेज अजी, शैलेंद्र तिवारी, अजय सेंगर, सत्यप्रकाश मिश्रा, रमेश मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।