Home Uncategorized बिलासपुर के रतनपुर में मंदिर परिसर से शुरू हुआ विवाद अब आंदोलन...

बिलासपुर के रतनपुर में मंदिर परिसर से शुरू हुआ विवाद अब आंदोलन में बदला, नगरवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत, बाहरी तत्वों की निष्पक्ष जांच की मांग. Video

0
4

Acn18. Com. कान्हा तिवारी बिलासपुर 

बिलासपुर के रतनपुर में मंदिर परिसर से शुरू हुआ विवाद अब आंदोलन और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। तीन सूत्रीय मांगों से शुरू हुआ आंदोलन बढ़कर 14 सूत्रीय मांगों तक पहुंचा, तो अब नगरवासियों ने कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

दरअसल, 22 अगस्त को मां महामाया मंदिर परिसर की एक दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। मामला थाने पहुंचा और पुलिस कार्रवाई के बाद मंदिर ट्रस्ट ने विवाद में शामिल दुकानदारों को नोटिस जारी किया। इसके बाद सर्व हिंदू समाज के नाम से आंदोलन शुरू हुआ, जिसमें पहले तीन और बाद में 14 सूत्रीय मांगें सामने आईं।

 

अब रतनपुर के नगरवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन के तौर-तरीकों, कथित नारेबाजी और बाहरी लोगों की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं। आवेदन में राजू शर्मा और स्वीटी शर्मा के आरएसएस और भाजपा से जुड़े होने के दावे करते हुए इसकी भी जांच की मांग की गई है।

 

नगरवासियों का कहना है कि विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन धार्मिक आस्था की नगरी में ऐसी गतिविधियां नहीं होनी चाहिए, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। उन्होंने मां महामाया मंदिर परिसर में कथित नारेबाजी की निष्पक्ष जांच और जरूरी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!