Acn18. Com धमतरी.धमतरी जिले के नगरी इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दंतैल हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी के मूवमेंट को देखते हुए पीपरछेड़ी और कमारपारा इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
नगरी इलाके में दंतैल हाथी की दस्तक के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
पीपरछेड़ी और कमारपारा क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने गांव में मुनादी कराई और लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
ग्रामीणों से साफ कहा गया है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथी के करीब जाने या उसे देखने की कोशिश बिल्कुल न करें।
वन विभाग की ओर से लोगों को अकेले जंगल की तरफ नहीं जाने और हाथी दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
ग्रामीणों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और हाथी से जुड़ी जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।









