Home Uncategorized एक लाख दीपों से जगमगाया महानदी घाट! ‘आशीर्वाद का दीप’ से रोशन...

एक लाख दीपों से जगमगाया महानदी घाट! ‘आशीर्वाद का दीप’ से रोशन हुआ शिवरीनारायण,महाआरती के बीच सेवा-संकल्प और जनभागीदारी का संदेश. वीडियो

0
6

Acn18. Com भरत सिंह चौहान.जांजगीर-चांपा में आस्था और जनभागीदारी का भव्य नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिवरीनारायण के पावन महानदी घाट पर एक लाख दीपों की रोशनी से पूरा तट जगमगा उठा।

शाम 7 बजे आयोजित ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में एक साथ एक लाख दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के साथ महानदी महाआरती ने पूरे घाट को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अमर अग्रवाल ने कहा कि दीप सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना के प्रतीक हैं। वहीं नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने को महत्वपूर्ण अवसर बताया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में सेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!