Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में चलता-फिरता लैब का खुलासा, बाइक पर लिया जा रहा था...

बिलासपुर में चलता-फिरता लैब का खुलासा, बाइक पर लिया जा रहा था ब्लड सैंपल

0
5

Bilaspur में एक युवक द्वारा खुलेआम बाइक पर मरीज को बैठाकर ब्लड सैंपल लेने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी नरेंद्र पात्रें रायपुर के लोधीपारा स्थित एक पैथोलॉजी लैब का सेल्स एग्जिक्यूटिव है और बिना डिग्री के ब्लड सैंपलिंग का काम कर रहा था। उसके बैग से बड़ी संख्या में सिरिंज और ब्लड कलेक्शन में इस्तेमाल होने वाले वैक्यूनेटर बरामद किए गए हैं। मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।