Home छत्तीसगढ़ बैलाडीला पहाड़ बचाने सड़क पर उतरा आदिवासी समाज

बैलाडीला पहाड़ बचाने सड़क पर उतरा आदिवासी समाज

0
33

दंतेवाड़ा में बैलाडीला-बचेली पहाड़ को लेकर आदिवासी समाज अब विरोध में उतर आया है। ग्रामीणों ने खनन कंपनी पर फर्जी ग्रामसभा कर खनन की तैयारी का आरोप लगाया है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आदिवासी नेताओं ने साफ कहा कि जल-जंगल-जमीन बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। बुधवार को बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और बैलाडीला डिपॉजिट-04 में खनन का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना फर्जी ग्रामसभा दिखाकर खनन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। समाज का कहना है कि पहाड़ों में सड़क निर्माण भी खनन की तैयारी का हिस्सा है। आदिवासी नेताओं ने चेतावनी दी है कि खनन से पर्यावरण, जल स्रोत और ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने पहाड़ और जंगल बचाने के लिए लगातार आंदोलन करेंगे।

error: Content is protected !!