Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी...

नारायणपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार

0
3

नारायणपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुकड़ाझोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में संचालित हो रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बोरण्ड-करमरी मार्ग स्थित जंगल मैदान में लंबे समय से जुए का खेल चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 16 हजार रुपये नगद, 11 दोपहिया वाहन, ताश पत्ती और अन्य सामान जब्त किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इस मामले में Robinson Gudiya ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।