Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान.जांजगीर-चांपा में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आस्था और उत्साह का रंग देखने को मिला। राजमिस्त्री कल्याण संघ ने धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई, जहां पूजा-अर्चना के साथ बाजे-गाजे और कर्मा नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।
हर साल की तरह इस बार भी राजमिस्त्री कल्याण संघ के आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुए। विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में हुए पारंपरिक कर्मा नृत्य ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। नृत्य और संगीत के बीच पूरा आयोजन उत्साह से सराबोर नजर आया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और शिल्प कला का देवता माना जाता है, इसलिए यह पर्व राजमिस्त्री समाज के लिए विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम के जरिए समाज ने एकजुटता, परंपरा और सामाजिक भाईचारे का संदेश भी दिया।









