Home Astrology छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर 16 हो सकती हैं, विधानसभा...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर 16 हो सकती हैं, विधानसभा सीटें भी 90 से बढ़कर होंगी 135

0
9

छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर 16 हो सकती हैं, विधानसभा सीटें भी 90 से बढ़कर होंगी 135

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा सीटों के पुनर्समायोजन को लेकर बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। कल लोकसभा में पेश होने वाले प्रस्तावित मसौदे के अनुसार राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 11 से बढ़कर 16 और विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 तक हो सकती हैं।

यह बदलाव संविधान के 131वें संशोधन के तहत किया जाएगा, जिसके लिए संसद में सीटों के पुनर्समायोजन को लेकर विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। प्रस्तावित मसौदे में देशभर में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 तक करने की बात कही गई है।

इस प्रस्ताव में लोकसभा और विधानसभा दोनों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान भी शामिल है, जिसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

स्वतंत्र भारत के इतिहास का बड़ा निर्णय होने जा रहा है – अरुण साव

इस विषय पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह निर्णय स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीटों की संख्या बढ़ने से जनभागीदारी में वृद्धि होगी और इसका सीधा लाभ राज्य के साथ-साथ पूरे देश को मिलेगा