Home Astrology कोरबा विकास समिति रेल फिर हुई सक्रिय ,रेल समस्याओं को लेकर जिलाधीश को...

कोरबा विकास समिति रेल फिर हुई सक्रिय ,रेल समस्याओं को लेकर जिलाधीश को सौपा गया ज्ञापन, कलेक्टर ने कहा रेल अधिकारियों से बात कर कराया जाएगा निराकरण

0
152

IMG 20260415 WA0070

IMG 20260415 WA0079 IMG 20260415 WA0078 IMG 20260415 WA0076

 

 

रेल प्रबंधन द्वारा कोरबा की उपेक्षा से नाराज कोरबा विकास समिति रेल के एक प्रतिनिधि मंडल ने कोरबा कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा. रेल सुविधाओं को लेकर कलेक्टर ने कहा है कि वह रेल अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही इसके निराकरण के लिए त्रिस्तरीय बैठक का इंतजाम करेंगे

 

कोरबा विकास समिति रेल का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को निर्धारित समय पर जिलाधीश कार्यालय पहुंचा. कलेक्टर को रेल प्रबंधन द्वारा दिए जा रहे हैं कष्ट से वाकिफ कराया गया. उन्हें बताया गया कि पिछले तीन दशक से संघर्ष कर रहे कोरबा को रेल प्रबंधन ने सिर्फ झुनझुना पकड़ाया है. जो अल्प सुविधा प्रदान भी की गई है वह भी जब मन होता है निरस्त अथवा स्थगित कर दी जाती है . जिलाधीश को शॉप पर गए ज्ञापन में बताया गया है कि कोरबा से आना जाना करने वाली ट्रेनों की लेट लतीफी से लोग परेशान है स्टेशन प्रदूषण के कारण कोयला खदान में तब्दील हो गया है 24 घंटे मेंरेल फाटक ब मुश्किल कुल मिलाकर 2 घंटे से अधिक समय तक नहीं खुलता जिसकी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.स्टेशन पर जन सुविधाओं का पूर्णता अभाव है.

 

 

 

विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधीश को ज्ञापन के जरिए बताया है की कोरबा से अयोध्या कोरबा से दानापुर, कोरबा से दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है. बिलासपुर भोपाल जैसी वह ट्रेन है जो बिलासपुर में कई कई घंटे तक खड़ी रहती है उन्हें कोरबा से चलाया जा सकता है. हसदेव एक्सप्रेस को रायपुर की बजाय दुर्ग से चलाने की मांग करने वाले प्रतिनिधि मंडल ने इस ट्रेन में अतिरिक्त दो एसी कोच लगाने की मांग भी रखी है. पिट लाइन पिछले डेढ़ दशक से बनकर तैयार है लेकिन उसे प्रारंभ नहीं किया गया है. इस तरह की तमाम समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाधीश से मुलाक़ात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने कलेक्टर से हुई चर्चा को सकारात्मक बताया है. प्रतिनिधि मंडल का स्पष्ट कहना है की कोरबा जिलाधीश के प्रयास के बावजूद यदि रेल प्रबंधन ने कोरबा की समस्याओं और नई यात्री गाडी प्रारंभ करने की दिशा में सकारात्मक रुख नहीं दिखाये तो उसे बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा

 

कोरबा विकास समिति रेल के प्रतिनिधि मंडल में संयोजक मुरलीधर मखीजा किशोर शर्मा श्रीकांत बुधिया राकेश श्रीवास्तव कमलेश यादव हितानंद अग्रवाल महेश गुप्ता हरीश परसाई दीपेश मिश्रा योगेश जैन आरपी तिवारी मनोज अग्रवाल नरेश अग्रवाल पवन वर्मा और अखिल अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल थे

error: Content is protected !!